कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा की पेपर लीक में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा। उसके बक्शा नहीं जाएगा। सरकार युवाओं के साथ है। प्रदेश की तमाम जांच एंजेसियां पेपर लीक मामले में जांच में जुटी हुई है। लेकिन युवाओं के आंदोलन में कुछ लोग युवाओं को गलत दिशा में ले जाने का काम कर रहे है। कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए कहा कि कुछ लोग नेपाल जैसी घटनाओं को यहां भी अंजाम देना चाह रहे है। युवाओं के आंदोलन में नारों के जरिए देश को बांटने का काम कर रहे है। ऐसे उपद्रवियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रयासरत है। लेकिन युवाओं को ऐसे लोग से दूर रहना चाहिए।