सोमवार को श्री रामलीला मैदान सिमली में ग्राफिक एरा अस्पताल दैहरादून की ओर से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य की जांच कर दवाईयां वितरित की। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते हुए राज्य मंत्री रमेश गड़िया ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों से ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है। कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति कैंद्र और राज्य सरकार संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सिमली बेस अस्पताल में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों, टैक्निशियनों, और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जल्द मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता की जाएगी। ग्राफिक एरा के चिकित्सक डा. शिवम त्यागी और डा. नितिन रौतैला ने बताया कि शिविर में सूगर, ब्लड टेस्ट, किडनी और लीवर की जांच, वायरल बुखार आदि बीमारियों की जांच कर निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई। शिविर के संयोजक संजय लखेड़ा और सभासद मनोज पुंडीर ने बताया कि अभी तक जनपद चमोली के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 50 से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए हैं।