फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग: सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने किया शहर का निरीक्षण, दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा

अलका त्यागी Updated Fri, 02 Jan 2026 04:42 PM IST

शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टि से नगर क्षेत्र के आभूषण की दुकानों और बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों से अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा। थानाध्यक्ष राकेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में पुलिस ने नगर क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिष्ठानों और आभूषणों की दुकानों का निरीक्षण करते हुए व्यापारियों से कहा कि अपने प्रतिष्ठानों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों को अनिवार्य रूप से लगवा दें। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रहे अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से सतर्कता बरती जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें