फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली में सेना कैंप में लगी अचानक आग, मची अफरा तफरी

रेनू सकलानी Updated Fri, 02 Jan 2026 02:57 PM IST

चमोली जिले के ज्योर्तिमठ में औली रोड के समीप सेना कैंप में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से यहां अफरा तफरी मच गई। सेना के जवानों के साथ ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई, लेकिन आग इतनी विकराल हो गई कि इसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। सेना के कैंप में लगी आग काफी बड़े क्षेत्र में फैली है, जिसके कारण इसे बुझाने में जवानों और फायर सर्विस की टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह सेना का स्टोर था, जिसमें प्लास्टिक का समान था। यहां खेत भी है जहां सुखी घास थी। तेज हवा चलने के कारण आग विकराल हो गई थी। अब धीरे-धीरे आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें