फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnaprayag: बेस अस्पताल संघर्ष समिति ने निकाला कैंडल मार्च

Alka Tyagi Updated Sun, 07 Jun 2026 08:39 PM IST

बेस अस्पताल संघर्ष समिति की ओर से शासन -प्रशासन को आईना दिखाते हुए कैंडल मार्च निकाला गया। रविवार साम को क्षेत्रीय जानता हाथों में कैंडल लेते हुए बेस नहीं तो वोट नहीं के नारों से सिमली पैट्रोल पंप, न्यू मार्केट, औद्योगिक परिक्षेत्र से होते हुए बेस अस्पताल पहुंचे। संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि विगत दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद भी बेस अस्पताल सिमली का शासनादेश जारी नहीं हो पाया है। जिसके चलते आज भी बेस अस्पताल स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं। तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड मशीनें जंक खा रही हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में घर -घर जाकर बेस नहीं तो वोट नहीं का नारा देकर जनता की आवाज को बुलंद किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें