फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी थराली में दवाईयों को जलाने के मामले में जांच शुरू

अमन मैथानी Updated Mon, 22 Jun 2026 10:28 PM IST

सीएचसी थराली में दवाईयों को जलाने के मामले में जांच शुरू थराली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में दवाईयों के जलाने के मामले में सोमवार को दो सदस्यीय जांच टीम ने जांच शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अभिषेक गुप्ता ने उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग के चिकित्सा अधीक्षक सीएमएस भगवती प्रसाद पुरोहित को जांच टीम का अध्यक्ष एवं चीफ फार्मसिस्ट अनिल कुमार मिश्रा को सदस्य बनाया है। सीएमएस ने बताया कि 6 दिन में वे अपनी जांच सीएमओ को भेज देगें। जांच के पहले दिन उन्होंनें भेजी गई दवाईयों के स्टॉक का विवरण की जांच की। वहीं इस संबध में सीएचसी थराली के फार्मेसिस्ट जगदीश कुमार टम्टा ने बताया कि स्टॉक से किसी भी प्रकार की दवाईयों को नहीं जलाया गया है। हो सकता है अस्पताल में दवाई आपूर्ति करते समय पेटियों से कुछ पैकेट गिर गये हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें