फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़म स्टेट-सेरा-विजयपुर सड़क बदहाल, अधिकारी नहीं ले रहे सुध

विकासखंड थराली के अंतर्गत गुड़म स्टेट से सेरा गांव तक दस किलोमीटर सड़क की दयनीय स्थिति बनी हुई है। जगह-जगह सुरक्षा दीवारें, स्कबर और कौजवे क्षतिग्रस्त हैं। चार स्थानों पर सड़क वाशआउट हुई है। जिस कारण वाहनों की आवाजाही में वाहन चालकों को काफी परेशानियां हो रही है और कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना इस सड़क पर हो सकती हैं। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमबल्लभ शर्मा ने बताया कि एनपीसीसी के अंतर्गत यह सड़क 22 अगस्त की आपदा के बाद से जानलेवा बनी हुई है और कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना को दावत या सड़क दे सकती है, सड़क पर कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से स्कबर आज तक बंद है जो ठीक हैं वे मलबे से बंद हैं। नालियां बंद हैं। सड़क वाशआउट हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से आज तक भी विभाग व ठेकेदार द्वारा इस सड़क की सुध नहीं ली गई हैं, अभी तक यह सड़क अनुरक्षण मद में हैं, लेकिन आजतक कोई भी अनुरक्षण कार्य भी ठेकेदार द्वारा इस सड़क पर नहीं किया गया हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें