फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कर्णप्रयाग में हुई जिला स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता, विहान खत्री प्रथम और निहारिका प्रभा रही द्वितीय

अलका त्यागी Updated Tue, 27 Jan 2026 06:53 PM IST

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बच्चों की गणनात्मक क्षमता और मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने कम समय में जटिल गणनाएं हल कर अपनी मानसिक गणित क्षमता, एकाग्रता और स्मरण शक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत ने किया। प्रतियोगिता में विहान खत्री ने प्रथम और निहारिका प्रभा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सभी बच्चों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें