मंगलवार को ब्लाक सभागार में पंचायत चुनावों के बाद पहली बीडीसी बैठक हुई। प्रमुख दीपिका मैखुरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदस्यों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सहित अन्य समस्याएं उठाईं। बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।