कर्णप्रयाग के उमा सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनत बच्चों को बेहतर कंप्यूटर शिक्षा मिल सकेगी। सोमवार को यहां उत्तरांचल महासंघ मुंबई द्वारा तैयार किए गए कंप्यूटर लैब का विधिवत शुभारंभ हो गया है। इस दौरान विद्यालय के दस मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।