फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: विजय दिवस पर वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

अलका त्यागी Updated Tue, 16 Dec 2025 04:57 PM IST

विजय दिवस चमोली जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस युद्ध के बलिदानी सैनिकों की वीर नारियों, युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। 1971 के युद्ध में भारत की शानदार जीत पर मनाया जाने वाला विजय दिवस कार्यक्रम जिला पंचायत में आयोजित किया गया। पुलिस और एनसीसी के जवानों ने अमर बलिदानियों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम विवेक प्रकाश सहित नगर के गणमान्य लोगों व पूर्व सैनिकों ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैग्वाड़, जीजीआईसी गोपेश्वर, आदर्श विद्या मंदिर, उत्तराखंड पब्लिक स्कूल और सुबोध प्रेम विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि वीर नारी कस्तूरा देवी व सीडीओ ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान 1971 यु। के बलिदानी सैनिकों की वीर नारियों रामेश्वरी देवी, सुलोचना देवी, शुकुंतला देवी, सोबती देवी, कुसुमलता देवी, तिल्ली देवी और इस युद्ध में प्रतिभाग करने वाले पूर्व सैनिक हवलदार नरेंद्र सिंह, राइफलमैन गंगासिंह रावत, नायक नंदन सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह बिष्ट, ऑडनरी कैप्टेन भोला सिंह तोपाल और बलिदानियों के पजिनों को सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें