कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल को कैबिनेट मंत्री बनाने की स्थानीय लोगों ने की मांग। स्थानीय लोगों ने कहा तीन बार के विधायक और वरिष्ठता के आधार पर विधायक अनिल नौटियाल को मंत्री पद में शामिल किया जाना चाहिए। विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो भी फैसला किया जाएगा उसका पालन किया जाएगा।