फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: एकादशी के पर्व से होली की शुरुआत, होल्यारों के दल ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमे

Alka Tyagi Updated Fri, 27 Feb 2026 04:23 PM IST

शुक्रवार को एकादशी के पर्व से क्षेत्र में होली का त्योहार मनाने की परंपरा शुरू हो गई है। गांवों से होल्यारों के दल ढोल नगाड़ों के साथ होली गाते हुए बाजारों की ओर रूख कर रहे हैं। परंपरागत होली गायन में महिलाएं भी बढ़चढ़कर भाग ले रही हैं। शुक्रवार को डुंग्री गांव के होल्यारों ने नारायणबगड़ बाजार में होली के गीत गाकर माहौल को फागुनी रंगों से सराबोर कर दिया।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला की ओर से आयोजित किए गए होली मिलन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने शामिल होकर होली के परंपरागत गीतों का आनंद लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें