पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों, कर्मचारियों ने हुंकार रैली निकाली और प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों, कर्मचारियों ने जल्द पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द पुरानी पेंशन लागू नहीं करती है। तो पैन डाउन सहित कार्यबहिष्कार किया जाएगा। साथ ही आगामी विधानसभा में ओपीएस को देखकर ही अपना वोट करेंगे। रविवार को पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की जनपद कार्यकारिणी की ओर से ढोल दमाऊं के साथ उमा महेश्वर आश्रम के पास से होते हुए पंचपुलिया से मुख्य बाजार तक हुंकार रैली निकाली। रैली में पूरे प्रदेश से भारी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी पहुंचे रहे। मुख्य बाजार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि 1 अक्टूबर 2005 के बाद उत्तराखंड में जो सरकार ने एनपीएस लागू किया। और 1 अप्रैल 2025 से यूपीएस लागू करने जा रही थी। लेकिन पूरे देश में आंदोलन के चलते यूपीएस लागू नहीं हो पाया। हमारी सिर्फ एक मांग है कि ओपीएस दे दी जाए। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पूरण फर्स्वाण ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता पर टिकी है। सरकार के विधायक और सांसद पुरानी पेंशन का लाभ ले रहे हैं। लेकिन जो लोग कोरोना जैसी बीमारियों में भी घरों से निकलकर अपनी ड्यूटी दे रहे थे।