मौसम खुलने के बाद जहां बदरीनाथ धाम की यात्रा रफ्तार पकड़ने लगी है तो वही हाईवे में चढ़ाई पर गड्ढे होने से बार बार जाम की स्थिति बन रही है। बदरीनाथ हाईवे पर जीरो बैंड के समीप हाईवे की हालत बदहाल वनी हुई है जिससे वाहनों को आवाजाही में दिक्कतें खड़ी हो रही है चढ़ाई पर सड़को पर गड्ढे होने से आवाजाही में दिक्कत होने से वाहन फंस रहे है जिससे जाम लग रहा है। थाना प्रभारी देवेंद्र रावत ने बताया कि जाम खोलने में पुलिस कमियों की तैनाती की गई है। लेकिन सड़क पर गड्ढे होने से वाहनों फंस रहे है जिससे जाम लग रहा है।