फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदासैंण के पीएमश्री अटल उत्कष्ट जीआईसी में वार्षिकोत्सव, इनडोर गेम्स के लिए पांच लाख की घोषणा

Renu Saklani Updated Sat, 23 May 2026 11:15 AM IST

प्रधानमंत्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नन्दासैंण में लगभग 14 वर्षों बाद वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आकर्षित किया समारोह में मौजूद जिपंस विशंभरी देवी ने इनडोर गेम्स के लिए पांच लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अनिल नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य मीना पुंडीर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। बुके नहीं, बुक दो परंपरा के तहत अतिथियों को पुस्तकें भेंट की गईं। छात्र-छात्राओं ने योग, ताइक्वांडो, बैंड प्रदर्शन और नाट्य मंचन प्रस्तुत किए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत गढ़-कुमाऊं और अन्य लोक गीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। बीईओ विनोद मटूड़ा ने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व समझाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें