प्रशासन और रेलवे विकास निगम के अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद मैठाणा तोक के ग्रामीणों का आंदोलन स्थगित हो गया है। ग्रामीणों से वार्ता में अधिकारियों ने ग्रामीणों को रेलवे लाइन एवं अन्य निर्माण कार्य में रोजगार के अवसर दिए जाने और तीन माह में मंदिर निर्माण करने की बात भी कही है। रेलवे स्टेशन सिवाई के मैठाणा तोक के ग्रामीणों ने परियोजना में रोजगार सहित कुछ अन्य मांगों को लेकर बीते रविवार को सिवाई में हो रहे रेल लाइन से संबधित कार्यों को रोक दिया था। हाल…