कर्णप्रयाग में विरोध के बाद अब विदेशी मदिरा की दुकान को किया स्थानांतरित। नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह और स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग की ओर से बदरीनाथ हाईवे के समीप संचालित विदेशी मदिरा की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की थी। जिसे देखते हुए विदेशी मदिरा की दुकान को कर्णप्रयाग के नए बस अड्डे पार्किंग स्थल के समीप स्थानांतरित करने के आदेश दे दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि यह निर्णय जनभावनाओं के अनुरूप लिया गया है।