ज्योतिर्मठ। चमोली के कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग के नगरासू में हुए निहंग विवाद के बाद अब स्थिति पूरी तरह शांत है। शांति और आपसी सौहार्द का संदेश लेकर पंजाब के गुरदासपुर से निकला सिख श्रद्धालुओं का विशेष जत्था गोविंदघाट पहुंच गया। पिछले 32 वर्षों से लगातार आने वाला यह जत्था सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों को दरकिनार करते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचा। गोविंदघाट में स्थानीय लोगों और प्रशासन ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। जत्थे के आगमन ने आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।