फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: पेपर लीक मामले में सड़क पर उतरे युवा, जुलूस निकालकर जताया विरोध

यूकेएसएससी परीक्षा में पेपर लीक की घटना को लेकर प्रदेश भर में चल रहे विरोध की आंच जिले तक पहुंच गई है। जिले के बेरोजगार युवाओं ने नगर में जुलूस निकाला। एसबीआई तिराहे पर धरना दिया और तहसील परिसर में सभा कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवाओं ने गृह सचिव को ज्ञापन भेजकर पेपर लीक के मामलों की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। बेरोजगार युवाओं ने स्टेशन के गांधी पार्क से सरकार और पेपर लीक में लिप्त लोगों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। स्टेशन रोड से एसबीआई तिराहे, गोमती पुल, तहसील रोड होते हुए युवा तहसील परिसर में पहुंचे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने प्रदेश में पेपर लीक के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। कहा कि सरकार इसे रोक पाने में पूरी तरह से असफल साबित हुई है। अब आंदोलन कर रहे युवाओं को ही निशाना बनाया जा रहा है। युवाओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की सीबीआई जांच करवाने, 21 सितंबर को हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा को निरस्त कर एक माह में दोबारा करवाने, उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग के अध्यक्ष का तत्काल इस्तीफा लेने, आरक्षी भर्ती नियमावली को तत्काल संसोधित करने और फरवरी 2023 में गांधी पार्क में हुए आंदोलन में युवाओं पर दर्ज सभी मुकदमे तत्काल वापस लेने की मांग की। युवाओं के कार्यक्रम को संघर्ष वाहिनी, कांग्रेस, एनएसयूआई ने भी समर्थन दिया। इस मौके पर शैली चौधरी, स्वाति नेगी, गणेश कुमार, सुनील पांडेय, महेश बजेठा, गणेश कुमार, कवि जोशी, सागर जोशी समेत तमाम युवा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें