बागेश्वर में युवा कल्याण विभाग ने विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा में युवा महोत्सव का आयोजन किया। विभिन्न विद्यालयों और प्रशिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने लोकगीत, लोकनृत्य और भाषण प्रतियोगिता में भागीदारी की। विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे। ब्लॉक स्तरीय महोत्सव का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख दीपा देवी ने किया। सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता में सक्षम डांस एकेडमी ने पहला, आनंदी एकेडमी ने दूसरा और राइंका मंडलसेरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सामूहिक लोकनृत्य में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल को पहला, सरस्वती शिशु मंदिर चौरासी को दूसरा और राइंका मंडलसेरा को तीसरा स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल की वीणा खेतवाल ने पहला, सरस्वती शिशु मंदिर की कंचन ने दूसरा और सरस्वती शिशु मंदिर चौरासी की खुशबू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक राजेंद्र कुमार, दीपिका परिहार, कविता, गणेश धपोला, रविंद्र हरड़िया, पूनम मेहता, ममता रावल, कैलाश राम और दीपक पांडेय रहे। वहां अजय चंदोला, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, अजय चंदोला, आरे के ग्राम प्रधान दीपक खेतवाल, दयाशंकर सिंह नगरकोटी आदि मौजूद रहे।