फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सड़क की मांग के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी

बागेश्वर जिले के गापानी को सड़क से जोड़ने की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों ने ओखलधार से कमेटपानी तक बन रही सड़क का निर्माण गांव से कराने की मांग की। सर्वे बदलकर गांव को यातायात सुविधा से वंचित रखने का प्रयास किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। सोमवार को गापानी के ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। जनता दरबार में डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि कमेटपानी के लिए बन रही सड़क की सर्वे उनके गांव से हुई थी। अब इस सर्वे को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि नई सर्वे के तहत जनशून्य स्थान से सड़क काटी जा रही है, जबकि 15-20 परिवार वाले गांव को सुविधा से वंचित किया जा रहा है। बताया कि सड़क नहीं होने से उन्हें तीन किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। बीमार, गर्भवती और बुजुर्गों को सड़क तक लाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने वन पंचायत को नुकसान पहुंचाने की बजाय गांव से सड़क का निर्माण करवाने को कहा। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, पंकज सिंह, गोविंद सिंह, नंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें