फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: संघर्ष समिति ने 21 साल के संघर्ष के बावजूद मांग पूरी नहीं होने पर जताई नाराजगी, कहा- कब तक चलेगी सर्वे

बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से संघर्ष समिति की नाराजगी बढ़ रही है। समिति ने सर्वे में अटकी लाइन को धरातल पर उतारने की मांग की। सदस्यों ने रेल लाइन बनने तक संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी। रविवार को तहसील परिसर में संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। अध्यक्ष नीमा दफौटी ने कहा कि 2004 से रेल लाइन की मांग के लिए संघर्ष चल रहा है। इस दौरान केंद्र और राज्य में भाजपा-कांग्रेस दोनों की सरकारें आईं लेकिन रेल लाइन को किसी भी दल ने गंभीरता से नहीं लिया। दोनों दलों की सरकार सर्वे कराने की ही बात करती रही हैं। कहा कि चुनाव के समय जल्द काम शुरू कराने की बात की जाती है। सरकार आते ही मामला फिर सर्वे में पहुंच जाता है। अब तक रेल लाइन की छह-सात बार सर्वे कराई जा चुकी है। पहली बार संघर्ष समिति के कार्यक्रम में आए पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि रेल लाइन समय की मांग है। जिले के युवाओं का इस मुहिम से जुड़ना जरूरी है। संगठित होकर इस आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर केशवानंद जोशी, प्रवीण दफौटी, गीता रावल, पार्वती पांडेय, महेंद्र कोश्यारी, हेमा जोशी, इंद्रा जोशी, चरण सिंह बघरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें