फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में धूमधाम से मनाया नर्स दिवस, जिला अस्पताल में काटा केक

बागेश्वर जिले में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ ने केक काटा और मिष्ठान वितरण किया। मरीजों को फल भी वितरित किए गए। सीनियर नर्सिंग अधिकारी गीता कुशवाहा के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि आज के दिन आधुनिक नर्सिंग जगत की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म हुआ था। उनकी याद में दुनिया भर में नर्सों के योगदान और समर्पण को सम्मान देने के लिए नर्स दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में शामिल नर्सों ने नाइटिंगेल के बताए मार्ग पर चलकर निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुन्नी खेतवाल, कैटरीना बैंजामिन, उर्मिला, कुसुमलता मिश्रा, उमा कोहली, नीतू लखेड़ा, नेहा आर्या, संगीता सिंह, इंदु राणा, नेहा खान, पूनम सिंह, अरुणा जॉन, ज्योति पाठक, कविता सती, पूजा, दीपा पुरोहित, गीतांजलि जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें