फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: सीएम छात्रवृत्ति न मिलने से भड़के एनएसयूआई कार्यकर्ता, कैंपस प्रशासन का पुतला फूंका

बागेश्वर में पंडित बीडी पांडेय परिसर में विद्यार्थियों को सीएम छात्रवृत्ति का समय पर भुगतान नहीं होने से छात्र नेताओं में नाराजगी है। एनएसयूआई से जुड़े विद्यार्थियों ने परिसर प्रशासन और विश्वविद्यालय के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। लंबे समय से लंबित मांगों पर सुनवाई न होने से आक्रोशित छात्रों ने प्रशासन का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। मंगलवार को परिसर गेट पर प्रदर्शनकारी छात्रनेताओं ने बताया कि सीएम स्कॉलरशिप की धनराशि पिछले एक वर्ष से छात्र-छात्राओं के खातों में नहीं आई है। छात्रवृत्ति न मिलने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को कॉलेज की फीस जमा करने, नई किताबें खरीदने और अन्य शैक्षणिक खर्चों को पूरा करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या के समाधान कई बार कैंपस प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। छात्र नेताओं ने मांग की है कि लंबित छात्रवृत्ति राशि को तत्काल जारी किया जाए, अन्यथा वे बड़े आंदोलन के लिए विवश होंगे। इस मौके पर पीयूष तिवारी, प्रेम दानू, पवन कुमार, शुभम कुमार और हरीश नेगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें