बागेश्वर में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन ही तीनों विकासखंड कार्यालयों में ग्राम प्रधान, क्षेपं सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन के लिए प्रत्याशी आने लगे हैं। पूर्व में किस्मत आजमा चुके कई ग्राम प्रधान भी दूसरी पारी के लिए ताल ठोक रह हैं। आरओ अनुराग मिश्रा ने बताया कि नामांकन के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं।