फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक सुरेश गढि़या ने कहा- सीएम के दौरे को लेकर निराधार बात कर रहा विपक्ष

हीरा मेहरा Updated Wed, 10 Dec 2025 12:14 PM IST

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों को विधायक सुरेश गढि़या ने निराधार बताया। उन्होंंने कहा कि सीएम धामी ने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान आम जनता से लेकर विभिन्न संगठनों के लोगों से मिलकर विकास पर चर्चा की। कांग्रेस के लोग भी उनके मिलने वालों में शामिल थे। लोनिवि विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक गढि़या ने कहा कि सीएम धामी ने जिले की शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, खेल, कृषि, बागवानी समेत तमाम क्षेत्रों में चल रहे कार्यों को करीब से देखा। यहां की कठिनाइयों को जाना। गरुड़ से बागेश्वर फिर कपकोट तक उन्होंने लोगों से मिलकर सीधा संवाद किया। केदारेश्वर मैदान में उन्हें सुनने के लिए हजारों की भीड़ एकत्र थी। मंच से उन्होंने लोगों को राज्य और केंद्र सरकार की योजनाएं बताते हुए 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को लोगों के सामने रखा। विपक्ष के कुछ नेताओं ने इस सफल दौरे को लेकर जो आरोप लगाए वह निराधार है। भाजपा लगातार जनता के सुख-दुख में शरीक होती है। यही कारण है कि पार्टी लगातार चुनाव जीत रही है। विपक्ष केवल आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें