फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: आठ महीने के वेतन के लिए किया प्रदर्शन, मैग्नेसाइट कंपनी के कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में की नारेबाजी

बागेश्वर जिले में खनन बंद होने से अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्टरी झिरौली के कर्मचारियों को आठ महीने से वेतन नहीं मिला है। आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और जल्द वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष चंदन सिंह रौतेला ने कहा कि फैक्टरी के सहारे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से क्षेत्र की तीन हजार से अधिक लोगों की रोजी-रोटी चलती है। वेतन नहीं मिलने से सभी को परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की स्कूल फीस, बैंक लोन की किस्त आदि चुकाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण रोजगार की तलाश में पलायन के लिए मजबूर हैं। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर 15 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर यूनियन के मंत्री दिनेश सिंह रौतेला, क्षेत्र पंचायत सदस्य फते सिंह करायत, नवल किशोर टम्टा, कमल टम्टा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें