फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में धूमधाम से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा

बागेश्वर जिले में भगवान विश्वकर्मा का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। उद्योगपतियों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों और कारीगरों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। कारीगरों ने औजारों की सफाई कर भगवान विश्वकर्मा के साथ उनकी भी पूजा की। जिले की सभी आईटीआई, पॉलीटेक्निक केंद्र, मैग्नेसाइट कंपनी में कर्मचारियों, प्रशिक्षुओं ने सफाई अभियान चलाया। विधिविधान से भगवान विश्वकर्मा के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर पूजा अर्चना की गई। नगर के प्रमुख उद्योगपतियों, कंप्यूटर और औजारों से जुड़े व्यापारियों, टैंट हाउस संचालकों के अलावा राजमिमिस्त्रियों, निर्माण कार्य में कार्यरत श्रमिकों, के यहां भी विश्वकर्मा पूजा की धूम रही। उद्योगपति नरेंद्र खेतवाल ने बताया कि हर साल उनके प्रतिष्ठान में भगवान विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से की जाती है। प्रतिष्ठान के सभी कर्मचारी इसमें उत्साह के साथ भागीदारी करते हैं। व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष जगदीश कार्की ने भी अपने प्रतिष्ठान में पूजा संपन्न कराई। कारीगरों ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के दिन औजारों की सफाई कर उनकी पूजा की जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें