फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: स्वास्थ्य पखवाड़े का आगाज, 764 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

दो अक्तूबर तक चलने वाले स्वास्थ्य पखवाड़े का आगाज बुधवार को जिला अस्पताल से हुआ। जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या और डीएम आशीष भटगांई ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित शिविर का शुभारंभ किया। 764 लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया। पहले दिन लगे स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ और अन्य चिकित्सकों ने लोगों की जांच की। इस दौरान बीआईएस प्रमाणन संबंधी जानकारी दी गई। शिविर में 14 लोगों के आयुष्मान कार्ड, तीन दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बनाए गए। 13 दिव्यांगों के प्रमाणपत्र के लिए आवेदन लिए गए और 20 यूनिट रक्तदान भी किया गया जबकि 400 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। डीएम भटगांई ने मरीजों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 101 शिविर लगे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढि़या, जिपं उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, रेडक्रॉस चेयरमैन रेडक्रॉस इंद्र सिंह फर्स्वाण, सीएमएस डॉ. तपन शर्मा, एसीएमओ दीपक कुमार, संजय साह जगाती आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें