फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा किसान आत्महत्या और अंकिता प्रकरण में न्याय होना चाहिए

बागेश्वर में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि किसान की आत्महत्या प्रकरण से पुलिसिंग पर भारी दाग लग गया है। इस दाग से काबिल पुसिल अफसरों की नजरें भी झुकी होंगी। किसान ने आत्महत्या करने से पहले जो वीडियो बनाया है, वही एफआईआर है। जिन लोगाें का वीडियो में नाम लिया गया है, वे सभी लोग कानून की जद में आने चाहिए। नगर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम रावत ने अंकिता प्रकरण को लेकर भी सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि अंकिता ने हमारे मान, सम्मान, स्वाभिमान के लिए बलिदान दिया है। कहा कि मामले में वीआईपी शामिल है, यह बात अंकिता ने कही थी। अगर अंकिता को न्याय देना है, तो उस वीआईपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। वीआईपी को बचाने के लिए जिन लोगों ने रिसॉर्ट के अंदर साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश की, सीसीटीवी कैमरे तोड़े, बुल्डोजर चलाया, आग लगाई उन लोगाें को भी जांच के दायरे में लाया जाना चाहिए। मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की देखरेख में सीबीआई से कराई जानी चाहिए। 2027 में कांग्रेस के एकजुट होकर चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है। सबको अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन किसी प्रकार के मतभेद पार्टी के भीतर नहीं है। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें