फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ब्लॉक स्तरीय क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ की कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारियों ने ली शपथ

बागेश्वर। क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी संघ के गठन को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति छह से कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। ज्येष्ठ प्रमुख मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। सर्वसम्मति से निर्मल साह को अध्यक्ष, सुनील जोशी को महामंत्री, बहादुर सिंह को कोषाध्यक्ष तथा मनीष प्रसाद को सचिव चुना गया। सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। बैठक में दीपक सिंह और भगवान भंडारी को संरक्षक, कविता बोरा एवं हरीश चौबे को उपाध्यक्ष, फते सिंह करायत को संयोजक, गोपाल दत्त भट्ट को प्रवक्ता, ज्योति परिहार को सह कोषाध्यक्ष, भारती रावत को महासचिव, कुशाल धनिक को विधिक सलाहकार तथा काजल आर्या को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों की रक्षा, जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा विकास कार्यों में समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में दीपा देवी, नरेंद्र सिंह, कमला माजिला, सुंदर लाल, हरीश प्रसाद सहित अन्य क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें