फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बागेश्वर में यातायात नियमों का पालन करने वाले चालकों को सम्मानित किया

बागेश्वर में परिवहन विभाग की ओर से संचालित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ हो गया है। डीएम आकांक्षा कोंडे ने अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने वाले चालकों को सम्मानित किया गया। मंगलवार को पंडित बीडी पांडेय परिसर में आयोजित सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में डीएम कोंडे ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है, लेकिन अक्सर लोग इसे अनदेखा कर देते हैं। जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने का आह्वान किया। परिवहन विभाग की ओर से एआरटीओ अमित कुमार ने एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट के अनिवार्य प्रयोग और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट के प्रयोग की अपील की। इस मौके पर विभाग की ओर से वाहन चालक कैलाश जोशी, संजय कुमार, अमित चंद्र, दरपान सिंह को सम्मानित किया। एआरटीओ कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों और टैक्सी स्टैंडों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर परिसर के निदेशक कमल किशोर, एनसीसी के कर्नल सतेंदर पाठक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें