फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीएम आशीष भटगांई की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित, 12 शिकायतें दर्ज; समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए

बागेश्वर में डीएम आशीष भटगांई की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने बिजली, पानी, आर्थिक मदद आदि से जुड़ी 12 शिकायतें दर्ज कराईं। डीएम ने अधिकारियों को इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एक पखवाड़े के भीतर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। तहसील सभागार में आयोजित जनता दरबार के दौरान डीएम भटगांई ने मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। इसके बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पोर्टल पर पंजीकरण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अधिकारियों और कर्मचारियों को यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया और योग्यता संबंधी जानकारी दी गई। डीएम भटगांई ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने कर्मचारियों का यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें