पंचायत चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और तीनों ब्लॉक प्रमुखों के पद पर जीत हासिल की है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पार्टी प्रत्याशी शोभा देवी ने कांग्रेस की सरोज आर्या को छह जबकि उपाध्यक्ष पद पर विशाखा खेतवाल ने निर्दलीय नवीन परिहार को एक वोट से पराजित किया। पार्टी ने बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट ब्लॉक प्रमुख पद जीतकर पंचायत चुनाव में कांग्रेस को चारों खाने चित्त करने का कारनामा किया है।