फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई भारतरत्न गोविंद बल्लभ पंत की जयंती

हीरा मेहरा Updated Thu, 11 Sep 2025 01:09 PM IST

भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। चौक बाजार में रंगांरग कार्यक्रम हुए। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए। मौजूद लोगों ने पंडित पंत के आदर्श अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। चौक बाजार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, डीएम आशीष भटगांई, एसपी चंद्रशेखर घोड़के आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। डीएम भटगांई ने कहा कि पंडित पंत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ ही कुशल प्रशासक, प्रखर वक्ता और समाज सुधारक भी थे। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर ईमानदारी, टीम भावना, अनुसंधान और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। अंत में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक गोविंद सिंह भंडारी, कार्यक्रम संचालक दीप जोशी, संजय साह जगाती, दिलीप खेतवाल, नरेंद्र खेतवाल, गोपाल राम, इंद्र सिंह परिहार, वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा, रमेश प्रकाश पर्वतीय आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें