फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: खेल मैदान में सीज कर रखे गए डंपर तत्काल हटाए प्रशासन

हीरा मेहरा Updated Mon, 22 Dec 2025 09:26 PM IST

पंडित बीडी पांडेय परिसर बागेश्वर के खेल मैदान में सीज कर रखे गए डंपरों को हटाने की मांग शुरू हो गई है। विद्यार्थियों ने कानूनी कार्रवाई के बाद वाहनों को थाने की बजाय शैक्षणिक संस्थान में रखने के निर्णय को अनुचित बताया है। जिला प्रशासन से लंबे समय से मैदान में रखे गए वाहनों को जल्द हटाने की मांग की है। सोमवार को विद्यार्थियों ने परिसर में नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन, परिहवन विभाग और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। डीएम को भेजे गए ज्ञापन में बताया कि सात-आठ महीने से मैदान में सीज किए गए डंपर को रखा गया है। परिसर या विद्यार्थियों से इन वाहनों का किसी भी प्रकार का संबंध नहीं है। प्रशासन ने अस्थायी व्यवस्था के नाम पर वाहन खड़े किए थे, अब यह स्थायी कब्जे में बदलता जा रहा है। कहा कि कपकोट थाने से सीज किए गए इन वाहनों को वहीं थाना परिसर में रखा जाना चाहिए। छात्र-छात्राओं के खेल मैदान का उपयोग सीज वाहनों को रखने के लिए करना मनमाना और अनुचित निर्णय है। कहा कि भारी वाहनों के मैदान में होने से खेलकूद में बाधा पड़ती है। परिसर पर दबाव बनाकर वाहनोंं को यहां खड़े करने की बजाय तत्काल हटाया जाना चाहिए। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर विद्यार्थी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कमलेश गढि़या, हर्षवर्धन पांडेय, नीरज जोशी, राहुल कुमार, राहुल खेतवाल आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें