मानसखंड विज्ञान केंद्र स्यालीधार में आयुष विभाग की ओर से लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रतिभागियों को योग से होने वाले फायदों की जानकारी दी। यहां जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. गणेश उपाध्याय ने कहा कि योग से सभी रोग दूर भागते हैं, इसलिए हमें अपने शरीर और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योग अपनाना चाहिए। इस मौके पर योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को पद्मासन, वज्रासन, सिद्धासन, मत्स्यासन, वक्रासन, अर्ध-मत्स्येन्द्रासन, गोमुखासन, पश्चिमोत्तनासन, ब्राह्म मुद्रा, उष्ट्रासन, गोमुखासन आदि योगों का अभ्यास कराया। यहां एडीओ डॉ. मोहम्मद शाहिद, डॉ. अनुपमा त्यागी, डॉ. गीता पुनेठा, डॉ. ललिता जोशी, डॉ. रजनी बाला, डॉ. ऋषिकेश तिवारी, सत्येंद्र मनी आदि मौजूद रहे।