अल्मोड़ा जिला अस्पताल में उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन की ओर अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। और नर्सिंग क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा गया। सोमवार का आयोजित नर्सिंग दिवस में मुख्य अतिथि पीएमएस डॉ. एचसी गढ़कोटी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी में नर्स की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नर्सें मरीजों की सेवा में दिन-रात समर्पित रहती हैं। यहां नौ वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए फ्लोरेंस नाइटिंगल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं 12 नर्सिंग अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद केक भी काटा गया। यहां अध्यक्ष प्रेमलता रावत, सचिव नेहा ओल्सन, महामंत्री हिमानी पांडे, संगठन मंत्री मीनू भट्ट, प्रचार मंत्री सविता आर्या, डॉ. हेमा पांगती, डॉ. हेमलता, डॉ. कृतिका भंडारी आदि मौजूद रहीं।