अल्मोड़ा में नगर निकाय के चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका। कांग्रेस छोड़कर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा और पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा आदि ने कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें सदस्यता दिलवाई।