फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर गरमाई सियासत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने पुतला फूंका

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में अल्मोड़ा में सियासत चरम पर आ गई। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में शाह का पुतला फूंका। वहीं उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी केंद्र सरकार और गृहमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज और विधायक मनोज तिवारी ने गृहमंत्री से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। वहां पर जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी, नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल आदि थे। इधर, उपपा ने शिखर चौराहे पर नुक्कड़ सभा कर शाह का पुतला फूंका। वहां पर केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, केंद्रीय महासचिव नारायण राम, जीवन चंद्र, पान सिंह बोरा, गोपाल राम,भारती, किरन आर्या, चंपा सुयाल, राजू गिरि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें