अल्मोड़ा एसएसजे विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने 85 की जगह 55 कर्मचारियों की ही डीपीसी किए जाने के विरोध में दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने विवि प्रबंधन पर कर्मचारियों के उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। सोमवार को विवि के प्रशासनिक भवन में पहुंचे संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धामी ने कहा कि अगर एक बार 85 पदों के सापेक्ष कर्मचारियों की डीपीसी हो चुकी है तो अब 55 पदों में किस आधार पर हो रही है। उन्होंने कहा कि सूचना देने के बाद भी विवि प्रबंधन का कोई अधिकारी उनसे वार्ता करने नहीं पहुंचा। विरोध जताने वालों में महासचिव राजेश पांडे, उपाध्यक्ष अंशुमन पंत उपसचिव जयवीर नेगी, केवलानंद पाठक, जीवन चंद्र मठपाल, राजेंद्र सिंह राणा सहित कर्मचारी मौजूद रहे।