अल्मोड़ा में रेफरल मॉनिटरिंग समिति की पहली बैठक बुधवार को जिला कार्यालय में हुई। इस दौरान चिकित्सालयों की ओर से प्रस्तुत सभी रेफरल मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि आपातकालीन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अध्यक्षता करते हुए डीएम ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेफरल से संबंधित प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण करें। गंभीर मरीजों को समय पर उपयुक्त चिकित्सा सुविधा मिलना सर्वोच्च प्राथमिकता है इसलिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें।