जिला यूनानी एवं आयुर्वेदिक विभाग अल्मोड़ा की ओर से बाड़ेछीना के एक निजी स्कूल में ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला और विशिष्ट अतिथि भैसियाछाना खंड विकास अधिकारी ललित कुमार ने शुभारंभ किया। इस मौके पर योग प्रशिक्षक हरीश जोशी, मनोज बिष्ट, निर्मला तथा गीतांजलि ने लोगों को प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि योगों का अभ्यास कराया गया। यहां जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. गणेश उपाध्याय, डॉ. मुकेश मोल्फा, विनीत बिष्ट, धर्मेन्द्र बिष्ट, हरीश बनोला, डॉ. हरीश धर्मसत्तू, डॉ प्रभा, नर्वदेश्वर प्रसाद बिल्जवान, मदन प्रकाश , सुनीता संतोष शुक्ला, धीरेंद्र पाठक आदि लोग मौजूद रहे।