Taj Mahal News: महाशिवरात्रि पर ताजमहल की सुरक्षा में फिर से सेंध लगा दी गई। अखिल भारतीय हिंदू महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा राठाैर बालों में जूड़ा बनाकर इसके अंदर शिवलिंग रखकर ताजमहल के अंदर ले गईं। उन्होंने दावा किया कि बुधवार सुबह 10 बजे प्रवेश करने के बाद मेहमानखाने की ओर शिवलिंग रखकर महाकुंभ से लाए गंगाजल से अभिषेक और पूजा की।