उत्तर प्रदेश में मौसम अब धीरे-धीरे सर्दियों की ओर बढ़ रहा है। सुबह के वक्त कोहरे की चादर दिखाई देने लगी है, तो वहीं रात के तापमान में गिरावट से ठंड का एहसास बढ़ रहा है। हालांकि, दिन में निकलने वाली धूप लोगों को राहत दे रही है। यानी मौसम का मिजाज फिलहाल ऐसा है, जहां सुबह और रात में हल्की ठंड है, जबकि दिन के समय मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना हुआ है।