समाजवादी पार्टी संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं है।इस वीडियो में अखिलेश यादव ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि रोना नहीं है...अरे नहीं-नहीं बस.
वीडियो में फूट-फूट कर रोता हुआ शख्स समाजवादी पार्टी समर्थक है..वो अखिलेश से रोते-रोते ये कहते हुए नजर आ रहा है कि भैया, नेताजी को बचा लीजिये...जिस पर अखिलेश यादव ने उसे और बाकी कार्यकर्ताओं को चुप कराया और ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि अरे-अरे बस...नेताजी ठीक हो जाएंगे।