बनारस में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में अपना परचम लहराते हुए फ्रीडम यादव ने पहली महिला बनारस केसरी का खिताब अपने नाम कर लिया। बता दें कि तुलसीदास अखाड़े ने 450 सालों की पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए इस बार महिलाओं की कुश्ती का आयोजन किया था। जिसमें महिलाओं ने साबित कर दिया कि वो किसी भी मायने में पुरुषों से कम नहीं।