वाराणसी से यूपी में मंत्री अनिल राजभर के रिश्ते में भाई और बीजेपी नेता धर्मेंद्र राजभर की दबंगई का मामला सामने आया है। बीजेपी नेता ने चौकी इंचार्ज के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं साथी को नहीं छोड़ने पर चौकी फूंकने की धमकी भी दी गई। इस सारी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।