वाराणसी जिले के रोहनिया क्षेत्र के माधोपुर में बृहस्पतिवार को एक युवती टावर पर चढ़ गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को समझा-बुझाकर टावर से उतारने के प्रयास में जुट गई।